Friday, February 13, 2026

*बालको रेंज में हाथियों ने दी दस्तक,वन विभाग सतर्क*

Must Read
वीडियो संतोष सारथी ब्लैकआउट न्यूज़

वन मंडल कोरबा के बालको परी क्षेत्र में हाथियों ने दस्तक दे दी है, 9 की संख्या में हाथियों का दल बीती रात जंगल के रास्ते सीमा पर प्रवेश किया और जंगल ही जंगल विचरण करते हुए रूमगड़ा के निकट पहुंच गए, हाथियों के इस दल को शनिवार की सुबह यहां के जंगल में घूमते हुए देखा गया जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और हाथों की निगरानी में जुट गए हैं,बालकों के प्रभारी रेंजर संजय लकरा ने बताया कि वन विभाग हाथियों को लेकर काफी सतर्क है हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है. रूमगड़ा व आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है ग्रामीणों को बता दिया गया है कि क्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल की ओर ना जाए.हाथियों के अचानक आगमन से ग्रामीण दहशत में है कटघोरा वन मंडल के जटगा रेंज में मौजूद हाथी बीती रात पचपेड़ी के निकट पहुंच गए हैं और यहां कुछ देर रुकने तथा वहां मौजूद आम के पौधों को नुकसान पहुंचाने के बाद वापस जंगल की ओर लौट गए,केंदई रेंज में भी दो अलग-अलग स्थानों पर हाथियों का दल विचरण कर रहा है फिलहाल हाथी जंगल में मौजूद है और किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं फिर भी वन विभाग द्वारा हाथियोंकी निगरानी की जा रही है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -