Friday, February 13, 2026

ट्रैक्टर एसोसिएशन केे अध्यक्ष ने रेत घाट संचालक पर लगाया अवैध उत्खनन का आरोप

Must Read

नगर पालिका निगम कोरबा के क्षेत्र मोती सागर, सीतामढी हसदेव नदी रेत घाट में भारी मात्रा में अवैध रेत उत्खनन के कारण शासन को करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार मोती सागर रेतघाट का संचालन मेसर्स जय कुमार सोनी करते है। इनके द्वारा शासन से 3 वर्ष के लिए अनुबंध किया गया है। चूंकि इनके द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से ही रेत का उत्खनन करना था। परंतु ये धौंस दिखाकर स्वीकृत क्षेत्रफल से अधिक क्षेत्रफल पर अवैध खुदाई कर रहे है। जिसके कारण करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है।जय कुमार सोनी द्वारा प्रतिदिन 250-300 ट्राली रेत बिना शासन के रायल्टी एवं प्रीमीयम राशि जमा कराए निकाला जा रहा है। यहीं नहीं जय कुमार सोनी के द्वारा शासन से निर्धारित दर 3 घनमीटर का रूपये 491.00 रूपये में ट्रेक्टर को लोडिंग करके दिया जा रहा है । ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलजार से सीएम, कलेक्टर और खनिज विभाग से कार्रवाई की मांग की है ताकि शासन हो होने वाली राजस्व की हानि को रोका जा सके।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश नमस्ते कोरबा : दो दिवसीय...

More Articles Like This

- Advertisement -