*शुरू हुआ यूथ कांग्रेस का चुनाव छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है ऑनलाइन चुनाव,शहर जिला अध्यक्ष के लिए राकेश पंकज को मिल रहा है युवाओं का समर्थन*

Must Read

नमस्ते कोरबा :महाराष्ट्र और राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी ऑनलाइन चुनाव होने जा रहा है। बता दें प्रदेश में यूथ कांग्रेस का चुनाव पहली बार ऑनलाइन होने जा रहा है। यह यूथ कांग्रेस चुनाव पांच पदों के लिए होंगे, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव और विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे।

कोरबा जिले में भी युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है एवं अपने स्तर पर वोटरों को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है,शहर के अध्यक्ष पद के लिए राकेश पंकज को युवाओं को व्यापक समर्थन मिल रहा है, राकेश पंकज ने अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए कहा कि युवाओं के समर्थन से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर के पद पर मेरी जीत सुनिश्चित है हम युवाओं के रोजगार एवं उनकी अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं, राकेश पंकज में कोरबा के युवाओं से उनके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है,

मेंबर बनाओं, चुनाव जीतो

माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए ही यूथ कांग्रेस का चुनाव कराया जा रहा है। क्योंकि, दावेदारों को ही ऑनलाइन सदस्य बनाना है और चुनाव में नए सदस्यों को हिस्सा लेना है। यानी की ऑनलाइन सदस्यता लेते ही उन्हें ऑनलाइन वोटिंग भी करना होगा। ऐसे में यूथ कांग्रेस चुनाव मेंबर बनाओ और चुनाव जीतो की तर्ज पर होगा, जो प्रत्याशी ज्यादा सदस्य बनाएगा, उसकी जीत सुनिश्चित हो सकेगी।

सोशल मीडिया पर हो रहा प्रचार:यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव के लिए दावेदार कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. अध्यक्ष पद के दावेदार जिले के प्रत्याशियों से मुलाकात कर रहे हैं. बहुत से प्रत्याशी फेसबुक पोस्ट कर युवाओं को साधने में लगे हैं. कई प्रत्याशी पम्पलेट बनावा रहे हैं. साथ ही अपने समर्थकों से लाइक, कमेंट के साथ ही पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करवा भी रहे हैं. ताकि अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो सके,

राकेश पंकज जिला अध्यक्ष प्रत्याशी
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

वायरल होने का जुनून: कोरबा में चलती बाइक पर नहाते युवक, गर्मी से राहत या खतरे का खेल?

वायरल होने का जुनून: कोरबा में चलती बाइक पर नहाते युवक, गर्मी से राहत या खतरे का खेल? नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -