*34 हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में कर रहा है विचरण,दौरे पर निकले कांग्रेस विधायक फंसे*

Must Read

जिले में हाथियों की चिंघाड़ से वनांचल क्षेत्र थर्राया हुआ है। खासतौर कटघोरा वनमंडल इलाके के विभन्न रेंज में इन दिनों हाथी अलग- अलग झुंड में विचरण कर रहे है।अधिकतर ग्रामीणों को ही हाथियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस बार विधायक ही हाथियों के बीच फंस गए। मंगलवार रात आधा दर्जन हाथियों ने चोटिया-चिरमिरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।. बीच सड़क पर हाथियों का झुंड घंटों खड़े रहा। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ राहगीरों और वाहनों की कतार लग गई। बताया जा रहा कि इस क्षेत्र में 34 हाथियों का झुंड घूम रहा है. दौरे पर निकले पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा भी घंटों जाम में फंसे रहे। 7 हाथियों के झुंड को देख जाम में फंसे राहगीर सहमे रहे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। हाथियों के झुंड को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रतजगा करने मजबूर हो गए हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ सहित विविध आयोजन

भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ सहित विविध आयोजन नमस्ते कोरबा : शहर के...

More Articles Like This

- Advertisement -