Sunday, February 15, 2026

*घंटाघर परिसर में हो रहे निर्माणाधीन सेल्फी जोन का विरोध किया व्यापारियों ने,पार्किंग की जगह पर हो रहा है निर्माण*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- नगर निगम द्वारा शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए घंटाघर परिसर में सेल्फी जोन का निर्माण प्रारंभ किया गया है, निर्माण की जानकारी जब यहां के व्यापारियों को लगी दब इसका खुलकर विरोध किया गया,व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा घंटाघर के पार्किंग क्षेत्र में यह निर्माण कराया जा रहा है जिससे कि परिसर के अंदर के दुकानों में आने जाने वालों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, पार्किंग की जगह कम होने की वजह से आम जनों के द्वारा सड़क पर गाड़ियों को खड़ी करने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी, घंटाघर परिसर के अंदर की दुकानों में ग्राहक वैसे ही नहीं आते हमारे द्वारा लाखों रुपए खर्च कर दुकानों का संचालन किया जा रहा है ग्राहकों की कमी की वजह से हम मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं, नगर निगम के द्वारा सेल्फी जोन के नाम पर जो निर्माण कार्य कराया जा रहा है उस वजह से आगे भविष्य में अंदर के दुकानों में ग्राहक बिल्कुल नहीं आएंगे जिससे हमारा व्यापार पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा, और हम सब व्यापारी परिवार सहित सड़क पर आ जाएंगे नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि घंटाघर परिसर में जो क्षेत्र खाली हैं वहां पर इस निर्माण कार्य को कराएं सुंदरता के नाम पर व्यापारियों के हितों से समझौता ना करें, व्यापारियों ने नगर निगम पर आरोप यह भी लगाया कि घंटाघर परिसर में अनेक फव्वारे पूर्व से ही लगे हुए हैं जो कभी चालू नहीं होते और ना ही घंटाघर में लगी घड़ियां कभी समय बताती हैं उसी प्रकार लाखों रुपए खर्च कर दुकान खरीदने के बावजूद भी व्यापारियों को यहां किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है, व्यापारियों ने अपनी समस्या से नगर निगम के महापौर आयुक्त एवं जिला कलेक्टर को अवगत कराने का फैसला किया है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -