*बालकों में चल रही बीकेएस की हड़ताल के बीच श्रमिक यूनियनों ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) से संबद्ध इकाई बालको कर्मचारी संघ (बीकेएस) के द्वारा आज सुबह 4:00 बजे से बालको प्लांट में फिर से हड़ताल कर दिया गया है, हड़ताल के बीच अन्य श्रमिक संगठनों जिनमें मुख्य रुप से वेदांता एल्यूमिनियम मजदूर संघ (वाम्स), भारत एल्यूमिनियम एम्प्लाईज यूनियन (सीआईटीयू), भारत एल्यूमिनियम श्रमिक संघ (एचएमएस), भारत एल्यूमिनियम मजदूर संघ (इंटक) आदि ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि बालको संयंत्र में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों के आवागमन हेतु सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। श्रमिक यूनियनों ने जिला प्रशासन को यह बताया है कि कार्य पर जाने वाले कर्मचारियों और ठेका कामगारों को बालको कर्मचारी संघ के प्रदर्शनकारियों द्वारा बलपूर्वक रोका जा रहा है। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की जा रही है। कुछ प्रदर्शनकारियों को महिला कामगारों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए भी देखा गया है। यूनियनों का कहना है कि बालको संयंत्र निरंतर चलने वाला उद्योग है। उत्पादन में बाधा आने पर विभिन्न मशीनों के अलावा संयंत्र में कार्य करने वाले लोगों को अपूरणीय क्षति होगी। औद्योगिक अशांति उत्पन्न होने से किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने की आशंका है। बालको संयंत्र में चल रही हड़ताल में अब गेंद जिला प्रशासन के पाले में है देखना यह होगा कि बालकों क्षेत्र में फैली अशांति का जिला प्रशासन किस तरीके से हल निकलता है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,670SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में नाग-नागिन का ‘प्रेम नृत्य’ वायरल, आधे घंटे तक जुटी रही भीड़

कोरबा में नाग-नागिन का ‘प्रेम नृत्य’ वायरल, आधे घंटे तक जुटी रही भीड़ नमस्ते कोरबा :  शहर के सरदार वल्लभभाई...

More Articles Like This

- Advertisement -