
पार्षद -लुकेश्वर चौहान ने कहा कि कोरबा जिले में आपका स्वागत है सामाजिक,आर्थिक ,राजनैतिक दृष्टिकोण से हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है औधोगिक विकास के बिना देश के चौतरफा विकाश को अमलीजामा नही पहनाया जा सकता है केन्द्रीय उद्योगों के निरतंर विकास की जो रूपरेखा तैयार की है उसी से प्रेरित होकर अनेक नया परयोजना साकार हो रही है इस कड़ी में वेदांता समूह द्वारा भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड बाल्को के माध्यम से काफी सालों के बाद कोरबा क्षेत्र में निवेश का वातावरण तैयार हुआ है जैसे की हमे बताया गया है कि बाल्को के स्मेल्टर विस्तार परियोजना में लगभग 7 हजार करोड़ का विनिमेश प्रस्तावित है जिसे देश के विकाश को तीब्र गति मिलेगी,उत्पादन में दुगना विस्तार होगा,विकास कार्यो के विस्तार तेजी से बढ़ेगा,बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बढेगा,आस पास के क्षेत्रों में व्यपार भी बढ़ेगा, विस्तार परियोजना से देश प्रदेश के आर्थिक गतिविधियों बढेगा साथ मे राजस्व कई गुना बढेगा,चुकी तकनीकी पूरी तरह से आधुनिक होगी,इसलिए पर्यवारण पर विस्तार का विपरीत असर नही होगा,,,,
इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष-आलोक सिंह,पार्षद-लुकेश्वर चौहान, पवन शर्मा, पार्षद-नरेंद्र देवांगन,पार्षद-तरुण राठौर,पार्षद-प्रेमचंद पांडेय,पार्षद-नर्मदा,पार्षद-गंगा राम,पार्षद-विजय कुमार,पार्षद-पुष्पकँवर, उपस्थित थे









