गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का आंदोलन हुआ उग्र,तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुप्रीमो रहे दादा स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम की बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरसिया के बाजार चौक में लगी मूर्ति को खंडित कर देने के मामले में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि पुलिस ने पिछले दिनों दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है जिनकी जमानत भी निरस्त हो चुकी है लेकिन दादा के समर्थकों एवं गोंडवाना के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मुख्य आरोपी को बचाया जा रहा है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 28 फरवरी को उग्र आंदोलन की चेतावनी पूर्व में दी गई थी। इसके तहत आज नेशनल हाईवे मार्ग में गुरसिया के निकट व्यापक प्रदर्शन किया जा रहा है,

दादा स्वर्गीय हीरा सिंह मरकाम की मूर्ति तोड़ने के मामले में उनके समर्थकों का प्रदर्शन उग्र हो चला है। प्रदर्शकों के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए दुकानों में और घरों में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ के साथ दुपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। गुरसिया में इस समय व्यापक तनाव का माहौल निर्मित है। एकाएक तनावपूर्ण हुए माहौल से निपटने में पुलिस और प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिन लोगों पर मूर्ति तोड़ने का संदेह है उनको टारगेट में लिया जा रहा है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,910SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी...

मासूम भव्या को न्याय दिलाने पूरा गांव एकजुट, कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि,राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फास्ट ट्रैक...

More Articles Like This

- Advertisement -