राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान आज दो बूंद जिंदगी की: भूलिएगा नहीं

Must Read

नमस्ते कोरबाप्रदेश भर में चलाए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत आज कोरबा कलेक्टर रानू साहू ने रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा से इसकी शुरुआत की. उन्होंने खुद नन्हें बच्चों को गोद में लेकर पोलियो खुराक दी.

जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में लगभग 1लाख72 हज़ार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 1500 के करीब बूथ भी बनाए गए हैं. उन्होंने बताया इन कोशिशों के बाद भी अगर कोई बच्चा इसे पीने से चूक जाता है तो उसके घर तक टीम पहुंचेगी इस मौके पर महापौर राज किशोर प्रसाद, सीएमएचओ डॉक्टर बी बी बोर्डे, बीएमओ डॉक्टर दीपक राज सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे,

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी को राज्य में एक चरण में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य में जन्म से 05 वर्ष तक की उम्र केे 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान तीन दिन चलेगा, जिसमें प्रथम दिवस 27 फरवरी दिन रविवार को बूथ स्तर पर एवं 28 फरवरी व 1 मार्च 2022 को घर-घर जाकर पोलियो की ख़ुराक से छूटे हुए बच्चों को दवा पिलायी जायेगी। 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्रद्धा पर आघात: कोरबा के श्याम मंदिर में 65 लाख की गड़बड़ी,पूर्व पदाधिकारी घेरे में

श्रद्धा पर आघात: कोरबा के श्याम मंदिर में 65 लाख की गड़बड़ी,पूर्व पदाधिकारी घेरे में नमस्ते कोरबा : कोरबा के मिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -