*कलेक्टर से तकरार के बाद अंततः कटघोरा डीएफओ का तबादला,50 अन्य अधिकारी भी बदले गए*

Must Read

नमस्ते कोरबाअपनी पदस्थापना के बाद से सुर्खियों में रहने वाली कटघोरा वन मंडल की डीएफओ शमा फारूखी का आखिरकार तबादला हो गया। पिछले दिनों कलेक्टर रानू साहू के साथ हुए विवाद के साथ ही वन मंडल क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्यों में गड़बड़ी व फर्जी मजदूरी भुगतान के मामले सुर्खियों में आने के बाद जब जांच शुरू हुई तो रायपुर से तबादला आदेश भी जारी हो गया। डीएफओ शमा फारूखी के तबादले की सुगबुगाहट पिछले कुछ दिनों से चल रही थी और सूत्र बताते हैं कि विगत दिनों शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी उन्हें तबादला रुकवाने की कोशिशों को लेकर आड़े हाथों लिया भी गया था। वह अपना तबादला रुकवाने के चक्कर में लगे हुई थीं लेकिन कलेक्टर से विवाद के बाद एवं कई तरह की गड़बड़ियां सामने आने उपरांत उनके तबादले पर सरकार ने मुहर लगा दी। शमा फारुखी के स्थान पर प्रेमलता यादव कटघोरा की नई डीएफओ होंगी जिन्होंने कटघोरा में पूर्व पदस्थापना के दौरान कोसा फल की तस्करी और अवैध पेड़ों की कटाई का मामला पकड़ा था। इनके अलावा राज्य सरकार ने वन विभाग में कुछ बड़े फेरबदल भी किए हैं।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग*

*वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग* एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन...

More Articles Like This

- Advertisement -