48 घंटे के भीतर दो चोरी के मामले सुलझाने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक ने किया पुरस्कृत

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: जिले में बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनेकों कार्य किए जा रहे हैं.इसी कड़ी में चोरी की दो महत्वपूर्ण घटनाओं के 48 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने पर कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा सीएसईबी चौकी प्रभारी आशीष सिंह को एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया और आगे भी उसी तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया,

टीम द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण खुलासे की प्रशंसा करते हुए आज दिनांक 11/09/2021 को पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराज पटेल द्वारा स्वयं सीएसईबी पुलिस चौकी उपस्थित आकर आरोपियों की पतासाजी हेतु गठित टीम के सदस्यों उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक साहेब राम खटकर, अमर सिंह, आरक्षक जयप्रकाश यादव,रितेश शर्मा, तिलक पटेल, प्रेमेंद्र चंद्रा, अभिषेक पांडे, देव नारायण कुर्रे, परमानंद दिवाकर से सौजन्य भेंट कर किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की एवं अधिकारी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किए हैं। साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारियों को इसी प्रकार लगन मेहनत एवं तत्परता से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किए जिससे सभी स्टाफ़ काफी गद – गद है। एवं भविष्य में बेहतर परिणाम देने हैं को दृसंकल्पित है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर लौटी दिवाली की मुस्कान

एक दिवाली ऐसी भी जहां अपनों का साथ छूटा, वहां अपना सेवा घर बना परिवार,अपनों से बिछड़े चेहरों पर...

More Articles Like This

- Advertisement -