Wednesday, February 25, 2026

*43वीं राष्ट्रीय महिला फुटबाल चेम्पियनशिप कोरोना के कारण स्थगित*

Must Read

कोरबा। कोरबा में 09 जनवरी 2022 से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता स्व. बिंदेश्वरी देवी 43वीं राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैंपियनशिप कोविड-19(कोरोना) के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।


उपरोक्त जानकारी भारतीय महिला फुटबाल महासंघ,नई दिल्ली के महासचिव शेख मोहम्मद जावेद ने देते हुए बताया कि कोरबा में 09 जनवरी से 16 जनवरी 2022 तक छत्तीसगढ़ महिला फुटबाल एसोसिएशन एवं ग्राम यात्रा न्यूज के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता स्व. बिंदेश्वरी देवी 43वीं राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैंपियनशिप आयोजित होना था,जो वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया गया है। उक्ताशय की जानकारी चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यों के टीम को भी सूचित कर दिया गया है।

शेख जावेद ने यह भी बताया कि कोरबा जिला ही नहीं समूचा छत्तीसगढ़ समेत भारत के सभी राज्यों वैश्विक महामारी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहा है। खिलाड़ियों, अधिकारियों,दर्शकों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्थिति सामान्य होने पर पुनः इस चैंपियनशिप आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी गई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा : जय सिंह अग्रवाल

बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा : जय सिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट...

More Articles Like This

- Advertisement -