2 अप्रैल को प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक के सम्बन्ध में योजना हेतु वर्चुअल बैठक आज 31 मार्च दोपहर 4:00 बजे से संपन्न हुई ।

Must Read
नमस्ते कोरबा ::2 अप्रेल को प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक के सम्बन्ध में योजना हेतु वर्चुअल बैठक आज 31 मार्च दोपहर 4:00 बजे से संपन्न हुई ।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने सभी मंडलों से कुछ विशेष निर्देश दिये हैं –
बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक की नियुक्ति व शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति शीघ्र अति शीघ्र करनी है
-मंडल में रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति करनी है ।
-प्रत्येक शक्ति केंद्र में दो दो कार्यकर्ताओं के नाम सोशल मीडिया कार्य हेतु जिले को प्रेषित करना है।
मंडल के कार्यसमिति की बैठक 4 तारीख तक संपन्न करनी है ।
बूथ पालकों की सूची जिले को प्रेषित करनी है
6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के घर नेम प्लेट लगानी है जिसमें बूथ अध्यक्ष का नाम उसका बूथ क्रमांक और भारतीय जनता पार्टी लिखा होना तय है व उनके घर व प्रत्येक कार्यकर्ता के घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा भी लगाया जाना है ।
6,7 व 8 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम नागरिकों से वरिष्ठ जनों से संवाद करेंगे
10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच मंडल के लोग अपने मंडल में निवासरत वरिष्ठ जनों, बुद्धिजीवी जनों से जनसंपर्क कर उनसे भारतीय जनता पार्टी व टीकाकरण के संबंध में चर्चा करेंगे लोगों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करेंगे ।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने समस्त मंडल प्रभारियों/सह-प्रभारियों/मंडल अध्यक्षों से चर्चा की । आज के इस बैठक में समस्त मंडल प्रभारी/सह-प्रभारी/मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे ।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से...

*मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता...

More Articles Like This

- Advertisement -