Sunday, February 15, 2026

आखिर कब थमेगा कोरबा में सड़क हादसों का दौर, देर रात दर्री के समीप भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत

Must Read

आखिर कब थमेगा कोरबा में सड़क हादसों का दौर, देर रात दर्री के समीप भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत

नमस्ते कोरबा  :- कोरबा जिला आए दिन दुर्घटनाओं के कारण सुर्खियों में रहता है. बीती अर्धरात्रि को भी दर्री के समीप भवानी मंदिर के पास कार और हाईवा की टक्कर में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई. नवनिर्मित पुल के ऊपर हुई दुर्घटना का कारण कार्य का पहले पुल पर बैठे मवेशी से टकराने को बताया जा रहा है. अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. इस भीषण टक्कर में यश गोयल पिता मनोज गोयल उम्र 28 वर्ष निवासी एसएस ग्रीन कोरबा , दीपक सिंह पिता सदानंद सिंह 22 वर्ष निवासी राता खार, रुपेश गोयल पिता श्याम गोयल 28 वर्ष निवासी डीडीएम रोड कोरबा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस भीषण दुर्घटना में मौत को प्राप्त हो गए सभी युवक व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखते थे. यह खबर जैसे ही आम हुई कोरबा में शोक की लहर दौड़ गई है. लोग मृतक युवकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. साथ ही चर्चा हो रही है कि सड़क पर बैठे व विचरण करने वाले मवेशी, वाहनों की रफ्तार और बढ़ती संख्या अभी और कितने लोगों की बलि लेगी ईश्वर ही जाने

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,450SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति से सजेगी सुरमई शाम

पाली महोत्सव 2026 में सितारों की महफिल: मीत ब्रदर्स, सलमान अली, कनिका कपूर और बाबा हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति...

More Articles Like This

- Advertisement -