*10-15 लोगों ने मिलकर एक युवक पर किया जानलेवा हमला घटना बीती रात ट्रांसपोर्ट नगर के बस स्टैंड की*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कोतवाली के सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर के नया बस स्टैंड में एक युवक पर 10-15 लड़कों ने जानलेवा हमला कर उसे काफी चोट पहुंचाई है। लहूलुहान हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।


घटना रात करीब 9 से 10 बजे के मध्य की है। नया बस स्टैंड में मौजूद राताखार निवासी प्रेम स्वामी के साथ गुल्ली नंदा, सहित  10-15 लड़कों ने पुराने विवाद में मारपीट कर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि इनके बीच किसी बात का पुराना विवाद है। प्रेम स्वामी के सिर में गंभीर चोट आई है। घटनाक्रम को लेकर नया बस स्टैंड में काफी गहमा-गहमी मची रही। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम की सूचना उपरांत चौकी प्रभारी एसआई आशीष सिंह मातहतों के साथ पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रेम स्वामी के परिचितों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

मारपीट की इस घटना में वे आरोपी भी शामिल हैं जो कोतवाली में पदस्थ आरक्षक किरीत पटेल के हत्याकांड में आरोपी बनाए गए व सजायाफ्ता हैं। इनका पुराना आदतन आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि प्रेम स्वामी की हत्या करने की नीयत से ये लोग आए थे। सभी आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग परिजनों ने पुलिस से की है। एसआई आशीष सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

राज ज्वेलर्स लूट कांड का मास्टरमाइंड कर्नाटक से गिरफ्तार, लड़की बनकर दिया था वारदात को अंजाम

राज ज्वेलर्स लूट कांड का मास्टरमाइंड कर्नाटक से गिरफ्तार, लड़की बनकर दिया था वारदात को अंजाम नमस्ते कोरबा :- छुरी...

More Articles Like This

- Advertisement -