*हसदेव के जंगलों को बचाने मानव श्रृंखला बनाकर दिया जाएगा संदेश*

Must Read
जहां कोयला खदान खोलना है वहां पेड़ों की अवैध कटाई शुरू हो गई

नमस्ते कोरबा :- हसदेव अरण्य के जंगलों को बचाने 24-05-2022 को कलेक्टर कार्यालय कोरबा के पास सुबह 11:30 बजे से मानव श्रृंखला बना कर शासन प्रशासन में बैठे उच्च अधिकारियों को संदेश दिया जाएगा, गौरतलब है कि हसदेव के जंगलों में प्रचुर मात्रा में कोयले का भंडार है जिसके लिए अनगिनत पेड़ों की बलि दी जाएगी, इन जंगलों को बचाने के लिए सरगुजा संभाग में व्यापक आंदोलन चल रहा है इसी कड़ी में अब कोरबा के पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों के द्वारा आगामी 24 तारीख को मानव श्रृंखला बनाकर संदेश देने की बात कही गई है, कोयला खदान के लिए अगर हसदेव अरण्य के पेड़ कटते हैं तो उसका प्रभाव काफी हद तक कोरबा जिले में भी पड़ेगा जिसकी गंभीरता का अंदाजा लगाना वर्तमान में मुश्किल है, आप और हम हमारे लिए नहीं हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य की रक्षा के लिए हसदेव अरण्य के जंगलों को बचाने के उद्देश्य से इस मानव श्रृंखला में शामिल होकर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाएं, इस मानव श्रृंखला में कोरबा की जनता से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर अपनी सहभागिता निभाएं,

पूरे क्षेत्र में पेड़ों को चिन्हअंकित कर काटा जाएगा

,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य महराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री...

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, पूज्य...

More Articles Like This

- Advertisement -