*सोशल मीडिया में जमीन कब्जा करने का बैनर वायरल होने के बाद जागा नगर निगम,की बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: वार्ड निवासियों का विरोध और सोशल मीडिया की ताकत का एक बड़ा नमूना आज देखने को मिला गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र में सरकारी जमीन को हड़पने के लिए खुला खेल चल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में खाली पड़ी जमीन को पाटने के साथ मौके पर ठेले रखे जा रहे हैं। इसके अलावा पेड़ पौधों पर रस्सी बांधी जा रही हैं। इस तरह के मामलों को लेकर रिसदी में लोगों ने विरोध दर्ज कराने के साथ फ्लेक्स लगा दिया है। इसमें कहा गया है कि जमीन पर कब्जा करने का फ्री ऑफर चालू है तत्काल संपर्क करें। यह अनोखा विरोध सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और लोगों ने संबंधित विभागों के खूब मजे लिए जिसको संज्ञान में लेकर आज नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की लेकिन इसमें भी नगर निगम के द्वारा बहुत से लोगों को छोड़ दिया गया है जो कि अपने आप में एक सवाल पैदा करता है ,

सबसे खास बात यह है कि मुख्य मार्ग पर बेजा कब्जा का काम किया जा रहा है । इसके लिए वन विभाग के द्वारा पिछले वर्षों में किए गए प्लांटेशन की बलि ली जा रही है। इस पूरे मामले से प्रशासन के अधिकारी अवगत हैं जिनका आना जाना अक्सर इस रास्ते से होता रहता है। इसके बावजूद अवैध कब्जा को क्यों नहीं रोका जा रहा है , यह समझ से परे है।। कहां जा रहा है कि अगर शहरी क्षेत्र में सरकारी जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए प्रयास नहीं किए जाते हैं तो आने वाले कुछ वर्षों में सरकारी भवनों को भी बेजा कब्जा करने वाले हड़प सकते हैं। नगर निगम ने तो कार्यवाही की खानापूर्ति की है अब यहां पर पर्यावरण विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की कार्यवाही का इंतजार सबको रहेगा,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार”

“दिन भर बरसा आसमान, शाम को छिपा रहा चांद; सुहागिनें करती रहीं इंतजार” नमस्ते कोरबा :- करवा चौथ पर झमाझम...

More Articles Like This

- Advertisement -