समाज के हर वर्ग को जोड़ना हम सबका लक्ष्य : विष्णुदेव साय

Must Read
नमस्ते कोरबा समाज के हर वर्ग को जोड़ना हम सबका लक्ष्य : विष्णुदेव साय
हमें संकल्प भाव के साथ और मजबूती से जुटना होगा: कौशिक
केन्द्र सरकार के जन कल्याणकारी फैसले से समाज में उत्साह है : आरिफ खान
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की आयोजित बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा पूरी मजबूती के साथ प्रदेश में कार्य कर रही है। मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में जुटा हुआ है। मोर्चे की मजबूती से हम और मजबूत होंगे। उन्होंन कहा कि केन्द्र सरकार की जन महत्वाकांक्षी योजना को समाज तक ले जाना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर्व समाज की विकास के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक संकल्प भाव से कार्य करते हुए समाज की मजबूती के लिए जुटे। प्रदेश में मोर्चा बेहद ही सशक्त ढंग से कार्य कर रहा है। हमें जनहित के मुद्दों से अधिक से अधिक जुड़कर सभी के कल्याण के लिए कार्य करना होगा। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि ट्रिपल तलाक सहित कई अहम फैसले केन्द्र सरकार के तरफ से लिए गए है इसे हमें बताने की जरूरत है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि हमें जो जवाबदारी दी गई हम उसका निर्वाहन मजबूती से कर रहे हैं। समाज जीवन में पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा का हर कार्यकर्ता जुटा हुआ है। लगातार लिए जा रहे केन्द्र सरकार के जन कल्याणकारी फैसले से समाज में उत्साह है और हम सबके प्रति समाज का जुड़ाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस मौके पर कार्यालय भाजपा सह प्रभारी छगन मूंदड़ा,प्रदेश महामंत्री द्वय शाहिद खान,शकील अहमद,प्रदेश उपाध्यक्ष अकरम कुरैशी, यूनुस खान,रज़िया खान,यास्मीन खान,अमजद अली,प्रदेश कोषाध्यक्ष मखमूर खान,प्रदेश मंत्री हामिद खान,सैय्यद रज़ा, रस्मित खुराना,हाकिम खान,बसीर अहमद अली,नजीरुद्दीन खोकर,कार्यालय मंत्री असगर अली,गगन दीप,शोसल मिडिया प्रभारी,अबरार सिद्दीकी,शौरभ देव,मौजूद थे।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -