Friday, February 13, 2026

श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

Must Read

नमस्ते कोरबा :- श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्मोत्सव, दही हांडी, मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कपिलेश्वर मंदिर पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में किया गया , बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं को दो ग्रुप में बांटा गया था,एक ग्रुप में जीरो से 5 वर्ष तक दूसरे ग्रुप में 6 से 15 वर्ष के बच्चों का विभिन्न प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था जिसमें लगभग 200 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया,

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के अलावा प्रथम, द्वितीय, तृतीय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, दही हांडी में चार बालक वर्ग के द्वारा अपना दमखम दिखाया गया जिसमें आर एस एस नगर युवा प्रथम 5100 एवं द्वितीय 2500 दोनों ही पुरस्कार उन्होंने प्राप्त किया, महिलाएं द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता की गई जिसमें प्रथम,द्वितीय को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया, सभी कार्यक्रमों में निर्णायक की भूमिका को बेहतरीन तरीके से पुष्पा एवं हेमा के द्वारा किया गया,इस रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन के लिए में रविशंकर नगर के अलावा जिलेभर से आए हुए भक्तों ने श्री कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल की भूरी भूरी प्रशंसा कीरात्रि 10:00 बजे से श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजन छप्पन भोग महा आरती के अलावा लुटाए गए बधाई यशोदा नंदलाल का भव्य स्वागत भजन कीर्तन के साथ किया गया,

इस अवसर परअवसर पर संस्थापिका सुधा झा,नीरू राय संरक्षिका,चंचला शर्म,मधु सिंह,सीमा,ममता गुर्जर,कनकलाता राठौर,श्वेता दुबे,अंजना सिंह,कविता बरोही,प्रियंका वर्मा, आशा पांडे, सुनीता नेहरा भावना स्वर्णकार शशि अग्रवाल,विनायक,श्रद्धा तिवारी,विदिशा वर्णवाल,प्रियंका सिंह,प्रभा नायक,विनीता सिंह,किरण सिंह,आदि ने सहयोग दिया, पंडित भूपेंद्र प्रसाद शास्त्री के द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -