रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध धार्मिक, सामाजिक संस्था श्री श्याम मंडल ने मणिपुर आतंकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के माटीपुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। रामलीला मैदान में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी व पुत्र के पार्थिव शरीर पर श्याम मंडल की ओर से प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने पुष्प-चक्र अर्पित किया और अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मणिपुर में माओवादी हमले की कड़े शब्दों में भत्र्सना करते हुए इसे कायराना हरकत बताया। उन्होंने सेना के अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि अब इन माओवादियों की मांद पर घुसकर सेना को हमला कर उन्हें सबक सिखाना होगा। उन्होंने घटना में शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त त्रिपाठी परिवार पर टूटे इस पहाड़ रूपी दुख में परिवार को संबल प्रदान करने श्री श्याम प्रभु से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पूरा श्याम मंडल परिवार इस अपार दुख की घड़ी में त्रिपाठी परिवार के साथ खड़ा है। श्याम मंडल के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव राजेश चिराग, रामावतार केडिया, कैलाश अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण शर्मा, शिव थवाईत, विजय बंसल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, गुलाब डालमिया, दिनेश सीए, अनिल केडिया, किशन केडिया सहित श्याम मंडल के सभी सदस्यों ने शहीद जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है।
*श्याम मंडल ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व पुत्र को दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि रामलीला मैदान में महावीर अग्रवाल ने पार्थिव शरीर पर अर्पित किया पुष्प चक्र*
More Articles Like This
- Advertisement -