नमस्ते कोरबा ::कोरोना संक्रमण के चलते न्यायालय बंद हैं। इससे सैकड़ों वकीलों के सामने रोजीरोटी संकट खड़ा हो गया है। कोर्ट बंद होने से वकीलों के पास कोई काम नहीं आ रहा है। इससे उनकी आर्थिक हालात खराब हो गई है। घर चलाना मुश्किल हो गया है।उल्लेखनीय है कि कई वर्गों को शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक मदद दी गई है, लेकिन अधिवक्ताओं के लिए कुछ नहीं किया गया है.कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अधिवक्ता अब्दुल रहमान ने अधिवक्ताओं और उनके परिवार को मदद पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क बनाया है उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को जो कोरोना संक्रमण के कारण ऑक्सीजन की कमी, दवा की कमी, हॉस्पिटल में भर्ती,एम्बुलेंस की व्यवस्थाओं आदि से परेशान है। वह सब हेल्प डेस्क की स्थापना से संकट में फंसे कोई भी अधिवक्ता हेल्प डेस्क को सूचित कर सहायता ले सकता है। हेल्प डेस्क अपने सभी रिसोर्सेज से उनकी मदद करेगा, जिससे जीवन बचाने में मदद मिलेगी।अधिवक्ता हेल्प डेस्क से जुड़े अन्य अधिवक्ता अब्दुल रहमान सहित पवन शर्मा,महेश शुक्ला, श्रीमती मीनू त्रिवेदी, श्रीमती रंजना चौधरी,सुश्री ममता दास, उपेन्द्र वर्मा,होंगे।
अधिवक्ता हेल्प डेस्क में सहायतार्थ हेतु हेल्प डेस्क के किसी भी सदस्य को सूचित कर सकते है।
मो न 98271 66197
9179679500
Must Read
- Advertisement -
More Articles Like This
- Advertisement -









