नमस्ते कोरबा :: कोरबा जिले में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने लॉक डाउन की अवधि 17 मई सुबह 6:00 बजे तक बढ़ा दी और लोगों को अतिरिक्त छूट देते हुए कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दोपहर 3:00 बजे तक प्रदान की इस अतिरिक्त छूट मैं लोगों ने भरपूर लापरवाही बरती यह हम नहीं कह रहे हैं तस्वीरें बयां कर रही है कोसा बाड़ी चौक से इतवारी बाजार तक सड़क के दोनों किनारे दुकानों में भारी भीड़ नजर आया ऐसा लगा मानो लॉकडाउन की अवधि आज ही समाप्त हो गई हो.


यह स्थिति है कोरबा में लॉकडाउन की एसपी ऑफिस से होते हुए कोसा बाड़ी.सुभाषचौक.निहारिका टॉकीज मे पुलिस के जवान सुबह से तैनात थे घंटाघर चौक से होते हुए महाराणा प्रताप चौक.बुधवारी बाजार से टीपी नगर होते हुए मुरारका पेट्रोल टंकी के सामने बहुत भीड़-भाड़ थी जिसका तस्वीर है.अधिकांश ट्रेडर्स की दुकानें खुली हुई थी शटर डाउन करके सभी प्रकार के खाने-पीने का सूखा सामान दुकानों से लोग खरीद रहे थे. लॉक डाउन की अवधि बढ़ने से इसके पालन कराने वाले प्रशासनिक अमले के कर्मचारी भी सुस्त नजर आए कहीं किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं दिखी जिसका लोगों ने भरपूर फायदा उठाया.










