*राष्ट्रीय एकता दिवस पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी एवं शैक्षणिक संस्थाओं में ली गयी शपथ*

Must Read

नमस्ते कोरबानगरी-धमतरी / शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी एवं शैक्षणिक संस्थाओं में “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया गया | इस मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने अधिकारी-कर्मचारियों एवं उपस्थित जन समुदाय को “राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ” दिलाई| बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने सभी कर्मचारियों एवं नागरिको को राष्ट्र की एकता , अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए आह्वान किया | कार्यक्रम में कार्यालयीन कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित थे | विकासखंड नगरी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में भी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, पालकों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर राष्ट्र की एकता , अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए शपथ ली गयी |

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

निगम ने कसी अतिक्रमण पर लगाम, सभी जोनों में नोडल अधिकारी नियुक्त,प्रिंस सिंह बने सहायक नोडल अधिकारी

निगम ने कसी अतिक्रमण पर लगाम, सभी जोनों में नोडल अधिकारी नियुक्त,प्रिंस सिंह बने सहायक नोडल अधिकारी   नमस्ते कोरबा। नगर...

More Articles Like This

- Advertisement -