राजस्व मंत्री ने कोरबा में किया कोविड आईसोलेशन सेंटर का उद्घाटन

Must Read

नमस्ते कोरबा ::प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा स्थिल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर स्थित छात्रावास में कोविड आईसोलेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने उम्मीद जताई है कि यह आईसोलेशन सेंटर कोरोना से संक्रमित ऐसे व्यक्तियों के लिए एक बहुत बड़ी सुविधा होगी जो अकेले रहते हैं अथवा जिनके घर पर आईसोलेट होने की सुविधा नहीं है। इस आईसोलेशन सेंटर का संचालन कोरबा स्थित अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट एवं सेवा भारतीय और कृष्णा ग्रुप सप्तदेव मंदिर के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा।
कोरबा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि इस आईसोलेशन सेंटर के संचालन के लिए राजस्व मंत्री का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होने आगे बताया कि इस कोविड आईसोलेशन सेंटर का संचालन शासन के नियमानुसार किया जाएगा जिसमें  50 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी और यहां रहनेवाले लोगों के लिए निःशुल्क भोजन व्यवस्था के साथ ऑक्सीजन स्तर और मरीज के तापमान की सतत् निगरानी कराई जावेगी। शासन के निर्देशानुसार यहां पर ऐसे संक्रमित व्यक्तियों के रहने की सुविधा होगी जो अकेले रहते हैं और उनके साथ उनकी देखभाल के लिए अन्य कोई सदस्य साथ में नहीं रहता हो।  उम्मीद जताई गई है कि ऐसे परिवारों के मरीजों के लिए भी यह सुविधा उपयोगी होगी जिनके घरों में होम आईसोलेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
पचास बिस्तरों वाले इस आईसोलेशन केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्याम सुंदर सोनी, कोरबा जिला कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल, मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.बी. बोर्डे, कोरबा के प्रतिष्ठत व्यवसायी और समाजसेवी अशोक मोदी के अलावा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट एवं सेवा भारतीय और कृष्णा ग्रुप सप्तदेव मंदिर परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पवन अग्रवाल (आरती) बने अग्रवाल समाज की पहली पसंद,अध्यक्ष चुनाव में दिख रहा जबरदस्त जनसमर्थन

पवन अग्रवाल (आरती) बने अग्रवाल समाज की पहली पसंद,अध्यक्ष चुनाव में दिख रहा जबरदस्त जनसमर्थन नमस्ते कोरबा : अग्रवाल सभा...

More Articles Like This

- Advertisement -