*राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया सड़क नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बुधवार को निहारिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 28 डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर में स्थित ब्लू बर्ड स्कूल से मुख्य डाकघर तक सड़क नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।
ब्लू बर्ड स्कूल से मुख्य डाकघर तक सड़क उन्नयन का कार्य प्रारंभ कराते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा शहर व उपनगरीय क्षेत्र के कालोनियों के सड़कों का उन्नयन कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोरबा में आवागमन की सुविधा सुगम हो इसके लिए कोरबा क्षेत्र के सभी सड़कों का नवनिर्माण व नवीनीकरण के कार्य को प्रमुखता से कराया जा रहा है। उक्त सड़कों का जिर्णोद्धार सीपेड तकनीकी की मदद से कराया जा रहा है।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कोरबा क्षेत्र के विकास में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का लगातार आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। सीएसईबी चौक से दर्री डेम तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य पूरा होकर आवागमन प्रारंभ हो चुका है। वहीं दर्री डेम से गोपालपुर तक, बरबसपुर से उरगा चाम्पा आदि सड़कों के निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस प्रकार राताखार से गेरवाघाट तक के सड़क निर्माण का कार्य प्र्रगति पर है। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोरबा के मुख्य मार्गों के सड़कों का नवनिर्माण के अलावा कालोनियों के सड़कों का जिर्णोद्धार कराया जा रहा है तथा वार्ड स्तर पर भी निगम क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कराया गया है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री जी के साथ सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सपना चौहान, एल्डरमेन आरिफ खान, पार्षद अनुज जायसवाल, मो. शाहिद, निखिल शर्मा पूर्व पार्षद मनहरण राठौर, सुभाष राठौर, रजा खान एवं निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद,तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद,तरदा और सराईसिंगार के...

More Articles Like This

- Advertisement -