राजस्व मंत्री के समक्ष कांग्रेस परिवार में शामिल हुए कोरबा जिला के दो सेवानिवृत्त क्रीड़ा अधिकारी

Must Read

नमस्ते कोरबा प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास कार्यालय पहुंचकर कोरबा जिले में पूर्व में पदस्थ रहे जिला खेल अधिकारी द्वय प्यारे लाल चौधरी एवं आर.के. पाण्डेय ने शासकीय सेवा से रिटायर होने के बाद समाज हित में कार्य करने की मंशा से विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लिया है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले दोनों नव प्रवेशी सदस्यों का कांग्रेस परिवार की ओर सेे राजस्व मंत्री ने पार्टी का गमछा भेंटकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश दिलाया। यद्यपि दोनों ही अधिकारी पहले से ही कांग्रेस की रीति नीति और विचारधारा से प्रभावित रहे हैं फिर भी शासकीय सेवा से कार्यमुक्त होने के बाद श्री पाण्डेय और श्री चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से सदस्यता के रूप में विधिवत आज जुड़े हैं।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने दोनों सदस्यों से उम्मीद जताई है कि ये दोनों अधिकारी समाज और जरूरतमंदों की सेवा करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह प्रधान, वरिष्ठ संरक्षक इंजीनियर हरीश चंद्र निषाद, संरक्षक यू आर महिलांगे, दिनेश कुमार केवट, श्रीमती लता केवट, प्रदेश सांस्कृतिक सचिव घनश्याम श्रीवास, संगठन सचिव रामाधार पटेल, उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र*

*बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र* नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

More Articles Like This

- Advertisement -