*राजस्व मंत्री की पहल पर तहसीलदार,नायब तहसीलदारों के 10 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान*

Must Read

नमस्ते कोरबा :- *छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ का प्रांतीय महाधिवेशन होगा जून के अंतिम सप्ताह में*

जयसिंह अग्रवाल मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सकारात्मक पहल व उपस्थिति में छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे के नेतृत्व में आज संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय रायपुर में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें आम जनता के हितों के मद्देनजर राजस्व प्रशासन की बेहतरी के लिए तहसीलदारों की मांग सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं से भी अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री द्वारा जून के अंतिम सप्ताह में तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के प्रांतीय महाधिवेशन में शामिल होने के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर सहमति दी गई। विदित हो कि विगत दिनों राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण में आने वाले दिक्कतों सहित पुराने लंबित मांगों से अवगत कराने हेतु प्रदेश के सभी जिलों से तहसीलदारों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टरों के माध्यम सौपा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए निराकरण हेतु संघ के सदस्यों को आश्वासन दिया है। संघ की ओर से प्रतिनिधिमंडल में प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे सहित कार्यकारी प्रांताध्यक्ष संध्या नामदेव एवं मनीष देव साहू, पंचराम सलामे, गोविंद सिन्हा, प्रकाशचंद्र साहू, लखेश्वर किरण, प्रमोद पटेल, चंद्रशेखर मंडई, रविशंकर राठौर, सोनू अग्रवाल, सत्येंद्र शुक्ला आदि रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम,अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छुट्टी के समय बढ़ा हादसे का खतरा, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग फिर उठी

कोरबा ओवरब्रिज पर लगा लंबा जाम,अग्रसेन पब्लिक स्कूल की छुट्टी के समय बढ़ा हादसे का खतरा, ट्रैफिक पुलिस की...

More Articles Like This

- Advertisement -