Monday, February 23, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला टीका

Must Read
नमस्ते कोरबा::आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आखिरकार कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का पहला डोज लगवा ही लिया है। आज रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में सीएम बघेल को कोविड-19 से बचाव का पहला टीका लगा है। इसके 28 दिनों बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूसरा डोज लगाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी पात्र लोगों से वैक्सीनेशन का लाभ लेने की बड़ी अपील की है,आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब वैक्सीन का पहला डोज लिया, उस समय इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल मौजूद थीं।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,560SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सूरजपुर जिले में तकनीकी खामियों का शिकार हुए राइस मिलर्स

सूरजपुर जिले में तकनीकी खामियों का शिकार हुए राइस मिलर्स नमस्ते कोरबा । जिला सूरजपुर के राइस मिलर्स ने तकनीकी...

More Articles Like This

- Advertisement -