
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल : अवैध रेत के बाद अवैध कोयले पर प्रशासन की कर्रवाई आधी रात पकड़ा टिपर, सुबह से शाम तक दो अवैध कोल यार्डों पर छापा
Must Read

कोरबा/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश बाद कोरबा जिले में अवैध रेत के कारोबार पर कार्रवाई के बाद ज़िला और पुलिस प्रशासन ने अब गैर कानूनी रूप से कोयले का कारोबार करने वालों पर नकेल कस दी है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर कल आधी रात एक और दो बजे के बीच राजस्व विभाग की टीम ने एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र से बरमपुर-सर्वमंगला नगर में अवैध रूप से कोयले का परिवहन करते एक टिपर को जब्त किया। राजस्व अधिकारियों की इस टीम ने वाहन चालक से टिपर में लदे कोयले के संबंध में रायल्टी पर्ची आदि दस्तावेजों की मांग की, जिन्हे वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। अवैध कोयले के परिवहन में लगे इस टिपर को जब्त कर सर्वमंगला पुलिस चौकी में पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया।
- Advertisement -
More Articles Like This
- Advertisement -









