Monday, February 16, 2026

भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझा रहा है राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा संचालित शीतल शरबत मंदिर

Must Read

नमस्ते कोरबा :- वर्तमान में चल रहे भीषण गर्मी के दौर में राहगीर के लिए सबसे बड़ी समस्या पेयजल की होती है। राह में यदि कहीं शीतल जल मिल जाए, जिससे वो अपने सूखे कंठ को तर कर सके तो इससे बड़ी सुविधा और क्या हो सकती है। इसी मनसा के अनुरुप राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय के समीप शीतल शरबत मंदिर के माध्यम से गर्मी के मौसम में प्यास से बेहाल लोगों को शीतल पेयजल व शीतल शरबत उपलब्ध कराया जा रहा है जहां प्रतिदिन हजारों लोग इस भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझा रहे हैं और राजस्व मंत्री के इस नेक कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं, गौरतलब है कि यह कोरबा का प्रमुख मार्ग है, अब राहगीरों को इस गर्मी के मौसम में प्रतिदिन यहां शीतल शरबत मिल रहा है। यहां भिन्न-भिन्न फ्लेवर के शरबत का वितरण कराया जा रहा है। जिसमें मैंगों, ऑरेंज, नींबू, चिकू, अनानस आदि फ्लेवर है जो कि लोगों का प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट

कोरबा में क्रिकेट का रोमांच चरम पर आज से शुरू होगा स्व. केशवलाल मेहता स्मृति cricket टूर्नामेंट नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -