Saturday, February 21, 2026

*भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया पौधारोपण*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: समाज में वृक्षारोपण की संस्कृति विकसित हो, तभी यह एक अभियान के रुप में पर्यावरण को पोषित कर जनोन्मुखी गतिविधि के रुप में स्थापित होगी, क्योंकि उपभोक्तावादी संस्कृति के विस्तार ने जंगलों को नष्ट कर दिया है। समय रहते हमने अपनी इस मानवीय भूल को यदि नहीं स्वीकारा और अपने जीवन व्यवहार को नहीं सुधारा तो पृथ्वीं का जीवन अस्तित्व ही संकट में पड़ जाएगा। इसलिए जरुरी है कि समय रहते खुले वनों की सघनता को बढ़ाएं। जहां-जहां संभव हो, वहां-वहां हरित-गलियारों का विस्तार करें। ऐसे सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर यह एक जनान्दोलन का रुप लेगा। रेलवे ट्रैक, सड़क, नहर किनारे, खाली परती पड़ी जमीनों पर वृक्षारोपण कर उन्हें ग्रीन-बेल्ट बनाया जा सकता है। इससे स्वच्छता भी बढ़ेगी और पर्यावरण की सेहत भी दुरुस्त होगी
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक समीर पांडे द्वारा व्यक्त किया गए उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ कोरबा के द्वारा वार्ड 28 डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर के मैदान में वृक्षारोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक समीर पांडे ,जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व पार्षद संतोष राय ,जिला कार्यालय प्रभारी अमीलाल चौहान ,अधिवक्ता निखिल शर्मा, विकास शर्मा ,राहुल केसरवानी, अंबर शर्मा, सुरेंदर गर्ग ,बृजेश यादव ,राजेश नंदा, सतीश राव, आरिफ खान एवं अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में संपन्न हुआ
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी*

*बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी* नमस्ते कोरबा : बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा...

More Articles Like This

- Advertisement -