Friday, February 13, 2026

भाजपा नेता विकास महतो का जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से

Must Read

नमस्ते कोरबा :- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एंव रायगढ़ जिला संगठन सहप्रभारी विकास महतो का जन्मदिन गुरूवार को धूमधाम से मनाया गया। विकास महतो को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए सुबह से ही उनके निवास और कार्यालय में समर्थकों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सर्वमंगला मंदिर में विकास महतो ने पूजा अर्चना की और मां सर्वमंगला के चरणों में सिर झुकाकर आशिर्वाद लिया।

इसके बाद विकास महतो समर्थकों के साथ सीतामढ़ी स्थित कुष्ठ बस्ती पहुंचे जहां युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने, फटाका फोड़ कर एवं महामाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। यहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर महतो का जन्मदिन मनाया इसके बाद विकास महतो समर्थकों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने कार्यालय पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बालकों मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, तत्पश्चात दर्री और नगर पंचायत छुरी में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

यहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर महतो का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, समीर पांडे, पंकज कुंभकार, परविंदर सिंह, रंजू यादव, बंसीलाल महिलांगे, रामकुमार, सुजीत राठौर, जय नारायण राठौर, पंकज सहित पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महिला मोर्चा सहित पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -