कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में पहाड़ी कोरवा महिला की मौत के मामले में जांच समिति गठित की हैं। समिति द्वारा जांच में अस्पताल संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं पाए जाने पर गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को प्रारंभिक तौर पर बंद कर दिया गया हैं। जांच समिति में शामिल डॉ बीबी बोडे ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक अस्पताल को बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया की मामले की पूरी जांच पड़ताल की जाएगी । साथ ही पहाड़ी कोरवा महिला की मौत की हर पहलुओं पर जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक अस्पताल को बंद कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉक्टर बोड़े ने बताया की अस्पताल में भर्ती मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
बड़ी खबर :पहाड़ी कोरवा महिला की मौत पर एक्शन में प्रशासन ,लाईसेंस बिना संचालित हो रहा गीता देवी मेमोरियल अस्पताल सील,मरीज जिला अस्पताल में कराए गए शिफ्ट ,कलेक्टर के निर्देश पर हुआ त्वरित अमल
More Articles Like This
- Advertisement -









