*बेमौसम बरसात बनी मुसीबत जन जीवन हुआ प्रभावित*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए थे, दिन में ही शाम का नजारा नजर आने लगा। शाम होते होते धूल भरी अंधड़ के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। घर से बाहर चल रहे लोग कांपने लगे, जो जहां था वहीं ठहर गया। आधे घंटे जोरदार बारिश के बीच जमकर बिजली कडक़ी साथ ही कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। कही इस बेमौषम बारिश से कई स्थानों पर रखी धान भी भीग गयी है,वहीं बारिश इतनी तेज थी कि कोई बाहर निकल ही नहीं पा रहा था। सड़को के गड्ढे एक बार फिर लबालब हो गए हैं।मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले 24 घंटे में बारिश के साथ कहीं कहीं और ओला वृष्टि भी हो सकती है,

जिले में चल रही धान खरीदी कार्य पर खराब मौसम की मार पड़ी है। पिछले दो दिनों से बदली छाई है। कल शाम हुई बारिश से धान केंद्रों में रखें धान भीग गए हैं मौसम विभाग ने 29 दिसंबर को बारिश की संभावना व्यक्त की है। इधर उपार्जन केंद्रों में धान की बढ़ रही आवक के विपरीत अब उठाव कम होने लगा है। 55 में 11 ऐसे केंद्र हैं जिसमे चबूतरा और गोदाम की सुविधा नहीं है। अगर फिर से बारिश हुई तो यहां धान को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचना तय है।

शहर में लगाए गए होर्डिंग्स बारिश और हवा के चलते सड़कों पर गिर गए
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,570SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही चिड़िया की दुनिया: 

Sunday special : कोरबा का एक ऐसा गांव जहां अब भी चहकती है गौरैया…ग्रामीणों के प्रयास से बची नन्ही...

More Articles Like This

- Advertisement -