Wednesday, July 23, 2025

बेमेतरा के सरकारी गर्ल्स स्कूल की 7 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, 26 सितंबर तक स्कूल बंद,

Must Read

बेमेतरा। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता दिख रहा है। महासमुंद के बाद बेमेतरा के सरकारी गर्ल्स स्कूल में 7 बच्चियां पॉजिटिव मिली हैं। इन सभी बच्चियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। रिपोर्ट आने के बाद 26 सितंबर तक स्कूल बंद कर दिया है। करीब एक माह बाद फिर से स्कूली बच्चों में संक्रमण सामने आया है। इसके बाद कलेक्टर ने क्षेत्र के सभी स्कूलों में बच्चों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।


स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को रैंडम सैंपल जांच के लिए साजा स्थित शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची थी। इस दौरान 6 बच्चियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद यहां कंटेनमेंट जोन बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं साजा इटड ने बताया कि मंगलवार को भी एक बच्ची में संक्रमण मिला है। इसके बाद संक्रमित बच्चों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। सभी छात्राओं का घर में ही इलाज किया जा रहा है।


वहीं महासमुंद जिले के शासकीय स्कूल में कोरोना की दस्तक से हड़कंप मच गया है। महासमुंद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकमा के 5 बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्कूल के प्राचार्य ने इस बात की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव बच्चों में 3 बालिका व 2 बालक हैं। इनमें बारहवीं का एक बालक व नवी के तीन बालिका और एक बालक में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

चमत्कार या अंधविश्वास! सावन के पवित्र महीने में नंदी की प्रतिमा पीने लगी पानी, आग की तरह फैली खबर…लोगों की उमड़ी भीड़

चमत्कार या अंधविश्वास! सावन के पवित्र महीने में नंदी की प्रतिमा पीने लगी पानी, आग की तरह फैली खबर...लोगों...

More Articles Like This

- Advertisement -