Thursday, February 19, 2026

बाल जागरूकता समिति का किया गया गठन

Must Read

नमस्ते कोरबा :- माध्यमिक शाला पुरानी बस्ती कोरबा में बाल जागरूकता समिति का गठन किया गया क्योंकि बच्चों को संरक्षित जागरूक एवं शिक्षित करने शिक्षकों एवं समाज की महती भूमिका होती है। इस समिति में 6 सदस्य हैं जिसमें दो शिक्षक, एक शाला विकास समिति के सदस्य और तीन छात्र-छात्राएं हैं। समिति का उद्देश्य समय-समय पर किशोरावस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों जैसे – गुड टच बैड टच, पॉक्सो अधिनियम, माहवारी स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, आयरन फोलिक टेबलेट की आवश्यकता, चाइल्ड हेल्पलाइन, किशोरावस्था में परिवर्तन, किशोरी बालिका में पोषण, आत्मरक्षा, साइबर अपराध,बाल श्रम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम आदि विषयों पर जानकारी देकर उन्हें शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक , नैतिक मनोबल से युक्त करना और उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना और किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न परिवर्तनों और आने वाली समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार करना है।समिति के गठन में शाला के प्रधान पाठक श्री जे.पी. कोशले व अन्य शिक्षक श्रीमती नीतिका जेकब, श्रीमती कमलेश महोबिया, श्री मनीष जी.यादव ( CAC संकुल कोरबा) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समिति के गठन के पश्चात कल बच्चों को पॉक्सो अधिनियम 2012 के विषय में जानकारी दी। स्कूल में पहले से स्थापित पॉक्सो बॉक्स के बारे में बताया साथ ही किस तरह पॉक्सो ई बॉक्स द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है उसकी जानकारी दी।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

करतला के ग्राम बांधपाली में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका नमस्ते कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -