
बाल्को के सभी भारतीय जनता पार्टी के पार्षद -लोकेश चौहान(लुक्की),पार्षद-तरुण राठौर,पार्षद- गंगाराम ,पार्षद-नर्मदा लहरे,ने प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री -भूपेश बघेल जी एव्म जिला कलेक्टर को अवगत कराते हुए कहा कि –कोविड 19 कोरोनवारियर्स के इस दौर में कोरबा जिले एव्म छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यत शिक्षकों को कोरोना सबधी विबिन्न कार्य जैसे- टिकाकरण, बस स्टेशन, रेल्वे स्टेशन,शमशानघाट,अस्पताल,घर घर कोरोना एव्म टिकाकरण सबधी प्रचार- प्रसार आदि कार्यो में लगातार ड्यूटी लागये जा रहा है,लेकिन बड़ा दुःख का विषय है कि शिक्षकों को कोरोनवारियर्सके तरह कोई भी सुविधा प्रदान नही किया जा रहा है जिस कारण ड्यूटी में शिक्षक लगातार संक्रमित होकर असमय ही कालातीत हो रहे है जिससे उनका परिवार असहाय हो गया है कोविड 19 संक्रमण रोकथाम प्रदेश एव्म हमारे कोरबा जिले के शिक्षक फ्रंटलाइन वारियर्स के रुप मे शासन- प्रसाशन के कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे है अनेक शिक्षक काम करते करते कोरोना से पीड़ित होकर अपना जान गवा बैठे है वर्तमान में इस कोरोना संक्रमण से करीब 50 शिक्षाओं का देहांत हो चुका है उम्र बंधन के कारण टिकाकरण से वंचित है साथ ही किसी प्रकार का न कोई बीमा और न ही कोई करुणात परिवार को अनुकंपा की पात्रता दी जा रही है जिला एव्म प्रदेश के जिन शिक्षक की ड्यूटी कोरोना सबधी किसी भी कार्य मे लगाया जा रहा है उसको कोरोनवारिवारियर्स घोषित करते हुए 50 लाख की बीमा ,सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के साथ ही समस्त शिक्षको को फ्रंटलाइन कोरोनवारियर्स मानते हुए शत प्रतिशत टिकाकरण की आवस्यकता है
*बाल्को के सभी भाजपा पार्षदो-लोकेश चौहान(लुक्की),पार्षद-तरुण राठौर, पार्षद-गंगा राम ,पार्षद-नर्मदा लहरे ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बगेल जी से अपील की है की उम्र बंधन को शिथिल कर सभी कोविड 19 मे सेवारत शिक्षको को टिकाकरण कराया जाये, साथ ही सेवारत मृतक परिवार को 50 लाख बीमा राहत दिया जाए,साथ ही साथ कोविड 19 से मृत्यु होने वाली शिक्षको के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए









