नमस्ते कोरबा ::आज के प्रदेश के कोविड पेशेंट के आंकड़े विशेष कर रायपुर के, कल के लॉकडाउन का बुलावा है, इस लिए समय रहते यदि
व्यापारी नहीं जागे तो हो सकता है गंभीर परिणाम आ जाएं। इसलिए प्रत्येक व्यापारी ये सुनिश्चित करे,
दो गज दूरी मास्क है जरूरी अन्यथा फिर lockdown को तेयार रहें। अब कोई रियायत नहीं मिलेगी। क्योंकि पहले ट्रेनिंग दी जा चुकी है अब हम जान बूझ कर उसे दोहरा रहे है।
कल एक योद्धा की तरह हम सभी इस चैन को तोड़ने का प्रण लेंगे तो हो सकता है हमारे प्रयास परिणाम लाएं, अतः कल से मास्क, सनाटाइज, 2 गज दूरी का पालन मिल कर करें।
जो भी व्यापारी 45 वर्ष से अधिक है या गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं,वे टीकाकरण अवश्य कराएं। और साथ ही चेंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर एवं नगर निरीक्षक श्री राकेश मिश्रा जी के प्रयास से सिविक सेंटर गार्डन के काम के लिए भारत एल्युमिनियम कंपनी ने मंजूरी दे दिया है बहुत जल्द बालकों का सिविक सेंटर गार्डन होगा गुलजार।
इस प्रयास के लिए व्यापारी वर्ग एवं आमजन धन्यवाद करती है









