नगर निगम के द्वारा निहारिका क्षेत्र में किया गया चालानी कार्यवाही

Must Read
नमस्ते कोरबा::छत्तीसगढ़ में जिस तरीके से कोरोना का संक्रमण बढ़ना फिर से शुरू हुआ सभी जिलों में धारा 144 लगाई गई जिसमें 5 लोगों से ज्यादा एक जगह एकत्रित नहीं हो सके इसी को ध्यान में रखते हुए कोरबा जिले में भी जिला प्रशासन के द्वारा धारा 144 लगाया गया है जिसे अमल में लाने के लिए नगर निगम एवं पुलिस बल द्वारा निहारिका क्षेत्र में चालानी कार्यवाही की गई जिसमें मुख्य रुप से प्रसाद नेत्रालय ,घंटाघर ओपन थिएटर में आयोजित हैंडीक्राफ्ट मेला एवं गढ़ कलेवा स्थित चौपाटी पर चालान किया गया नगर निगम के कोसाबाड़ी जोन कमिश्नर श्री चौबे ने बताया कि बिना मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है एवं जो शासन द्वारा निर्देशित नियमों का पालन नहीं करेगा उन पर धारा 188 के तहत कार्रवाई भी की जाएगी वही इस कार्यवाही को एक तरफा बताते हुए गढ़कलेवा चौपाटी के अध्यक्ष ने इसे न्यायउचित नहीं बताया उनका कहना था कि लोग यहां नाश्ता करने के लिए आते है 500 का चालान कटाने नहीं पिछले 3 दिनों में तीन बार चलाने कार्यवाही हो चुकी है इससे अच्छा चौपाटी को निगम प्रशासन बंद करा दे जिससे यहां भीड़ नहीं होगी अब देखना यह होगा कि नगर निगम प्रशासन चौपाटी एवं मेले में भीड़ कम करने के लिए किस प्रकार की व्यवस्था करती है
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी का आगमन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

कोरबा में आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी का आगमन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद नमस्ते कोरबा : नेहरू...

More Articles Like This

- Advertisement -