फेसबुक पर दोस्ती फिर प्यार के झांसे में फंसा कर बनाया वीडियो,आरोपी यूपी से गिरफ्तार..

Must Read

संवाददाता : सुमित जालान

गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक युवती से शारीरिक संबंध बनाकर युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। इसके बाद लगातार युवक पीड़िता से डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 80 हज़ार रूपये वसूल लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना गौरेला क्षेत्र का है। यहां एक युवती ने फेसबुक में उत्तरप्रदेश के अनजाने लडके का फ्रेंड रिक्वेस्ट आने पर एक्सेप्ट कर लिया। उसके बाद बातचीत से दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं और नजदीकियां बढ़ने के बाद वह युवक उत्तर प्रदेश से बिलासपुर आ गया। दोनों मिलने जुलने लगे इसी बीच युवक ने युवती के अश्लील फोटो वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया और फोटो वीडियो को वायरल कर देने का ब्लैकमेल कर उसका दैहिक शोषण करने लगा। इस बीच आरोपी युवक ने युवती को डरा धमका कर उसका एटीएम ले लिया और उसमें से 80 हज़ार निकाल लिया। बाद में इन सब से तंग आकर युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने अपराध क्रमांक 45/18 धारा 376, 384, 506 आईपीसी एवं 66 आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया ह। रिपोर्ट होने के बाद से लगातार आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम गठित की गई है। आरोपियों की पतासाजी के लिए टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई थी जहां पर आरोपी अमित पांडेय पिता शिव सागर पांडेय उम्र 27 साल निवासी गंगोत्री नगर नैनी जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,690SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस पर गरिमा मेडिकल की अनोखी पहल,निहारिका में 200 पौधों का वितरण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर गरिमा मेडिकल की अनोखी पहल,निहारिका में 200 पौधों का वितरण,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -