नमस्ते कोरबा :: वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं – प्रदूषण कम करने व क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें – जयसिंह अग्रवाल
ऽ पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए वृक्षारोपण अभियान जारी रहना चाहिए।
ऽ चहुंमुखी विकास से प्रदेश में बनेगी कोरबा की अलग पहचान।
ऽ कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए जन सहयोग आवश्यक है।
ऽ बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे है तेजी से कार्य।
ऽ सहायक अभियंता सी.एस.ई.बी. डी.सी. जैन ने एक लाख रूपये के अनुदान का बढ़ाया हांथ।

कार्यक्रम के आरंभ में अपने स्वागत उद्बोधन के दौरान कोरबा नगर पालिक निगम के आयुक्त कुलदीप शर्मा ने बताया कि सी.एस.ई.बी. चौक से दर्री डेम तक बने फोरलेन सड़क के बीच बनाए गए डिवाईडर पर लगभग 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इससे सड़क के सौंदर्य में वृद्धि हाने के साथ ही अनेक लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि पौघों को अपने घरों में और आसपास के क्षेत्रों में रोपने के साथ ही मेहनत और पूरी ईमानदारी से उसका पोषण अवश्य करें और बाद में भरपूर लाभ उठाएं। श्री शर्मा ने कहा कि ग्रीन कोरबा का सपना सभी के सहयोग से ही पूरा किया जा सकेगा।
इस कार्यक्रम में सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बने सी.एस.ई.बी. के सहायक अभियंता डी.सी. जैन जिन्होंने इस वृ़़क्षारोपण महाभियान को गति प्रदान करने के लिए कोरबा नगर पालिक निगम को एक लाख रूपये का अनुदान प्रदान करने की घोषणा की।
वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद धनसाय साहू ने बताया कि इस सड़क के फोरलेन बनने से पहले दयनीय स्थिति के कारण उनके ही वार्ड के अनेक लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। श्री साहू ने आगे बताया कि राजस्व मंत्री के प्रयासों का ही सदपरिणाम है कि इस सड़क का लाभ आम नागरिक उठा पा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल के कार्यकाल में इस सड़क का निर्माण कराने की मंजूरी प्राप्त की गई थी।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री के साथ कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर राजकिशोर प्रासद, आयुक्त कुलदीप शर्मा के साथ ही जिला कांग्रेस (शहर) अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व एम.आई.सी सदस्य संतोष राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी, जिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमती रेखा त्रिपाठी, पार्षद व एम.आई.सी सदस्य सुखसागर निर्मलकर, रोपा तिर्की, फूलचंद सोनवानी, पार्षद राजेन्द्र सूर्यवंशी, धनसाय साहू, एल्डरमैन बच्चू मखानी, रूपा मिश्रा, एस. मूर्ति, गीता गवेल, आरिफ खान, आशीष अग्रवाल, पूर्व पार्षदगण मनक साहू, महेन्द्र सिंह चौहान, मनीष शर्मा, अध्यक्ष अल्प संख्यक कांग्रेस, मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ कांगेेस नेत्री अर्चना उपाध्याय, विधान सभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस बृजभूषण, महिला सेवादल अध्यक्ष ममता अग्रवाल, कांग्रेस कार्यकर्ता द्रौपदी तिवारी, शैलेष सिंह सोमवंशी, अंकित श्रीवास्तव, राकेश पंकज, पवन विश्वकर्मा, नवीन सिंह, मिथलेश विश्वकर्मा, सकील अंसारी, विक्रम जीत सिंह, कलीम सिद्दीकी, राजेश साहू, हाजी इकबाल दयाला, विजय जायसवाल, सुनील सिंह ठाकुर, अजीत बमर्न, अमित सिंह, शशि अग्रवाल, ओम पटेल, सावित्री राठौर, विक्रमजीत सिंह, सालू पनरिया सहित अनेक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संतोष राठौर ने किया जबकि आभार प्रदर्शन वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद धनसाय साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सम्पूर्ण व्यवस्था का आयोजन कोरबा नगर पालिक निगम के अभियंता बच्चन शर्मा द्वारा किया गया।
