
नमस्ते कोरबा ::एक और जिले में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है.हर दिन लोगों की मृत्यु हो रही है जिन्हें अपनी अंतिम यात्रा में एक साफ सुथरा मुक्तिधाम भी नसीब नहीं हो रहा हम बात कर रहे हैं कोसाबाड़ी वार्ड क्रमांक 29 में स्थित पौड़ीबाहर मुक्तिधाम की यहां पर अव्यवस्था का यह आलम है कि चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है साफ सफाई का अभाव है.प्रत्येक दिन कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्तियों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार के द्वारा यहां सफाई ना करा कर संक्रमण फैलाने का काम किया जा रहा है यहां कार्यरत चौकीदार के द्वारा दाह संस्कार करने आए हुए प्रत्येक परिवार से साफ सफाई के नाम से उगाही भी की जा रही है कोरोना से अपनों को खो चुके लोगों को इस तरीके से व्यथित होता देख किसी की भी आंख भर जाएगी लेकिन जिम्मेदार लोग अभी भी अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं कागजों में कोरबा जिले में कोरोना की स्थिति संतोषजनक कही जा सकती है लेकिन धरातल पर कुछ और हम जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से यह अनुरोध करते हैं कि कम से कम कोरोना संक्रमण से मृत हो चुके लोगों को एक साफ सुथरा मुक्तिधाम की व्यवस्था जरूर करें









