Sunday, June 1, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के 30वीं पुण्यतिथि अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ कार्यक्रम आयोजित

Must Read
नमस्ते कोरबा :: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धियां  पाई है क्षेत्र चाहे आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक या टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो इन सभी क्षेत्रों में देश ने नई उपलब्धियां पाई है। उक्त कथन महापौर राजकिशोर प्रसाद ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के 30वीं पुण्यतिथि अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया। महापौर राजकिशोर प्रसाद ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए आगे कहा कि राजीव जी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। वे चाहते थे की गांव की पंचायत को निर्णय लेने का अधिकार हो।
सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि राजीव जी के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि उनके अंदर हर काम करने के लिए दूरदर्शिता एव आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ठता का जुनून भरा हुआ था। 21वीं सदी के भारत को विकसित राष्ट्रों की पंक्ति में देखने का सपना उन्होने ही देखा था। उन्होने ही देश में कम्प्यूटर एवं दूरसंचार के अत्याधुनिक साधन उपलब्ध कराए। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको राजीव जी के सपनों को पुरा करने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। श्याम सुंदर सोनी ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान देने की बात जोरदार ढंग से कही थी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने राजीव जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव जी ने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया उन्होने आगे कहा कि राजीव गांधी के सभी प्रयास पूर्ण रूप से राष्ट्र निर्माण और अन्तर्राष्ट्रीय सौजन्य में भारत के लिए एक विशिष्ट स्थान दिलाने हेतु केन्द्रीत होते थे। उन्होने आगे कहा कि राजीव गांधी ने ग्राम विकास और समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को लागु किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि संचार माध्यम के विस्तार से आम सर्वहारा वर्ग को लाभ मिल रहा है। आज हर हाथ में मोबाईल है। राजीव जी ने 21वीं सदी में ले जाने की बात कही थी उनके द्वारा दिखाया गया सपना साकार हो रहा है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव जी ने मत देने का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष तय किया। उन्होने बताया कि कांग्रेस ने रोजगार के साथ भोजन की गारंटी प्रदान की है वहीं पारदर्शी लाने के लिए सूचना का अधिकार जैसी ताकत भी दी है। भारत निर्माण के तहत चल रही योजनाएं जीवन को सुखद व सुदृढ़ बनाने का काम कर रही है। कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, पार्षद अमरजीत सिंह, एल्डरमेन एस. मुर्ति, शिराज खान, दर्शन मानिकपुरी, कन्हैया राठौर, लक्ष्मी पटेल, ए. नथानी आदि ने राजीव जी के जिवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि राजीव जी और कांग्रेस की उपलब्धियों को नजर अंदाज नही किया जा सकता इन्होने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में आई.टी. की शुरूआत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजीव जी के तैलचित्र पर माल्यापर्ण किया गया और राजीव जी अमर रहे के नारे लगाए गये। इस अवसर पर कोविड-19 के रोकथाम के लिए मास्क व साबुन का वितरण किया गया तथा राजीव जी के पुण्यतिथी दिवस को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए आतंकवाद के विरोध में शपथ लिया।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

4,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की आरोग्य परियोजना से उभर रहा है एक सशक्त, नशामुक्त समाज*

*बालको की आरोग्य परियोजना से उभर रहा है एक सशक्त, नशामुक्त समाज* नमस्ते कोरबा : : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -