पुलिस द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति से छेड़छाड़ कर एक वर्ग विशेष को बदनाम करने की कोशिश,पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक दादा स्व. हीरासिंह मरकाम की मूर्ति तोड़ने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में छेड़छाड़ की गई। अन्य लोगों के नाम जोड़कर उसे प्रसारित करने से संबंधितों की छवि खराब हुई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात प्रसारक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।गौरतलब है कि बांगो थानांतर्गत गुरसियां के बाजार में स्थापित की गई हीरासिंह मरकाम की मूर्ति को 17 फरवरी की रात किसी ने तोड़ दिया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की तो शिवम राजपूत एवं अरुण कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने शराब के नशे में मूर्ति तोड़ना बताया था। पुलिस द्वारा आरोपियों के संबंध में जारी किए गए प्रेस नोट में अज्ञात आरोपी के द्वारा छेड़छाड़ कर भोला गोस्वामी, लक्ष्मी अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, भरत अग्रवाल और राजेश जायसवाल का नाम जोड़कर इन्हें मूर्ति तोड़ने का मास्टरमाइंड बताया गया। गलत तरीके से उक्त लोगों का नाम जोड़कर प्रसारित करने के मामले में शिकायत उपरांत बांगो पुलिस ने लक्ष्मी अग्रवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 469 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर कोरबा वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर कोरबा वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -