*पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद भी शहर में खुलेआम बिक रहा गांजा,देखिए हमारी विशेष रिपोर्ट*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: पुलिस विभाग के द्वारा गांजा तस्करी व बिक्री रोकने के जितने भी उपाय कर लिए जाएं गांजा बेचने वालों के लिए कम है, रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत देसी शराब दुकान के आगे पान ठेले पर खुलेआम गांजा बिक रहा है आप इस वीडियो में देख सकते हैं गांजा पीने वाले शख्स के द्वारा बताया जा रहा है कि वह गांजा कहां से लाता है, पुलिस कप्तान के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन शहर में इस तरीके से गांजा बिक्री पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है,

गांजा विक्रेता के द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ भी दोस्ती बताई जा रही है जो जांच का विषय हो सकता है,कोरबा पुलिस अधीक्षक द्वारा किए जा रहे नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश सराहनीय है लेकिन इस तरह शहर में खुलेआम गांजा बिकना उनके मातहतों की निष्क्रियता को दर्शाता है अब यह देखना होगा खबर प्रकाशन के बाद किस प्रकार की कार्यवाही होती है,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा के ग्राम ढपढप में ‘हनुमंत कथा’ की भव्य तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

कोरबा के ग्राम ढपढप में ‘हनुमंत कथा’ की भव्य तैयारियां अंतिम चरण में, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का...

More Articles Like This

- Advertisement -