पुलिस अधीक्षक ने शुरू की कॉप ऑफ द मंथ योजना, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

Must Read

नमस्ते कोरबा :- पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में प्रत्येक माह उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए कॉप ऑफ द मंथ की योजना शुरू की गई हैं। चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनकी फोटो पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा।माह जुलाई 2022 में कॉप ऑफ द मंथ के लिए सूबेदार भूनेश्वर कश्यप, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकान्त खरसन , आरक्षक रामू कुर्मी, विरकेश्वर सिंह, राजकुमार नीलम, अरुण तिर्की, महिला आरक्षक रेहाना फ़ातिमा को चुना गया है ।

सूबेदार भूनेश्वर कश्यप को यातायात व्यवस्था तथा रक्षित केंद्र के कार्यों में उत्कृष्ट संपादन के लिए, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन एवं महिला आरक्षक रेहाना फ़ातिमा को थाना कोतवाली के चोरी के प्रकरण में 10 लाख क़ीमती सोना चांदी सहित अन्य मशरुका आरोपिया सहित बरामदगी के लिए, आरक्षक रामू कुर्मी को विधानसभा सत्र के दौरान सराहनीय कार्य के लिए, आरक्षक विरकेश्वर सिंह को सायबर सेल में अच्छा कार्य करने, आरक्षक राजकुमार नीलम को निजात कार्यक्रम के जनजागरुकता में उल्लेखनीय कार्य करने, आरक्षक अरुण तिर्की को कोतवाली के रेप के प्रकरण में त्वरित रूप से आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय कार्य हेतु कॉप ऑफ़ द मंथ से सम्मानित किया गया।इनका मनोबल बढ़ाने उत्साहवर्धन के लिए इन्हें इस माह कॉप आफ द मंथ में स्थान दिया गया है। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,610SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों ने किया चक्काजाम

ब्रेकिंग न्यूज : हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिजनों ने किया चक्काजाम नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -