Monday, February 16, 2026

*पहाड़ी कोरवा महिला की मौत, पूरी हुई जांच आज कलेक्टर को पेश की जाएगी रिपोर्ट*

Must Read

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा महिला की मौत के मामले में जांच दल ने अपनी जांच पूरी कर ली है और आज कलेक्टर को रिपोर्ट पेश की जाएगी .एसडीएम कोरबा एचएस पैकरा के अगुवाई में गठित की गई जांच टीम में सहायक आयुक्त आदिवासी श्रीमती माया वारियर और सीएमएचओ डॉ बीबी बोर्डे शामिल है, टीम ने बताया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष की गई है पीड़ित परिवार सहित आरोपी पक्ष के 15 लोगों का बयान रिपोर्ट में कलम बंद है,संभावना है कि इस रिपोर्ट में रेफरल रैकेट का शिकंजा कसने की अनुशंसा करते हुए गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल प्रबंधन को भी दोषी करार दिया जाएगा, यहां बता दें कि जांच प्रक्रिया के दौरान 3 वार्ड बॉय को बर्खास्त किया गया है तीनों जीवनदीप समिति के अधीन अस्थाई कर्मचारी थे, साथ ही प्राथमिक कार्रवाई के नाम पर निजी अस्पताल गीता देवी मेमोरियल को भी सील कर दिया गया था,आज जब तीन सदस्यीय जांच टीम अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी तो देखने वाली बात यह होगी कि रेफरल गैंग को बचाया जाता है अथवा दूध का दूध और पानी का पानी की रिपोर्ट सामने आती है. इस घटना के बाद जिले से लेकर राजधानी तक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है आनन-फानन में तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया कलेक्टर ने जांच के आदेश देते हुए उसी दिन जांच कमेटी गठित की और उसमें कोरबा एसडीएम.सीएमएचओ व आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को शामिल किया गया.परिजनों की मांग पर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भिजवाया गया, यहां बता दें कि पहाड़ी कोरवा महिला की इस तरह के मौत का मामला काफी तूल पकड़ा और रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के द्वारा गीता देवी मेमोरियल अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया गया जिसके बाद ही प्रशासन और जांच टीम गठित की गई,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,480SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव

उरगा के ग्राम तरदा नहर में डूबा 9 वर्षीय मासूम, 30 किमी दूर मिला शव नमस्ते कोरबा। जिले के उरगा...

More Articles Like This

- Advertisement -