
आज दिनांक 30/12/2021 को आदर्श सतनाम समिति परसाभठा वार्ड क्रमांक 41 बालको नगर द्वारा बाबा गुरु घासीदास जी की 265 वी जयंती, गुरु पर्व मनाया गया जिसमें स्थानीय बच्चों द्वारा अनेकों कार्यक्रम किए गए एवं अपनी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया गया।
तथा समस्त बस्ती वासी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद जी कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री श्री विकास डालमिया जी, विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस प्रदेश सह-सचिव रूबी तिवारी जी, भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड वेदांता ग्रुप से मोनिका जैन जी, पूर्वांचल विकास समिति के महामंत्री श्री नागेंद्र राय जी, श्रीकांत मांझी जी, लल्लन ठाकुर,शहजाद अहमद खान जी कार्यक्रम के संयोजक माननीय श्री एडी.जोशी.जी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी केवट जी, सुकांति वैष्णव जी, गायत्री कर्ष, कृष्णी राठौर, अखिलेश साहू, नंदिनी पाठक,जयंती पदाधिकारी गण अध्यक्ष श्री किशोर सोनवानी, उपाध्यक्ष श्री चंद्रभान जोशी, सचिव श्री गणेश खूटे, उप सचिव श्री गौतम घृतलहरे, कोषाध्यक्ष श्री ईश्वर प्रसाद चेस्कर, उप कोषाध्यक्ष श्री भूरेंद्र मधुकर,आदि समस्त मंचस्त एवं आगंतुकों द्वारा सभा को संबोधित किया गया।
इस प्रकार से कार्यक्रम को सफल बनाया गया एवं आपसी भाईचारा का परिचय दिया।









