*पत्रकार रमेश पासवान स्मृति सम्मान से सम्मानित हुए सुखसागर मन्नेवार,पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया प्रशस्ति पत्र*

Must Read

लोक सदन के 13वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पत्रकार रमेश पासवान स्मृति सम्मान समारोह में पहला पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दैनिक भास्कर के सीनियर रिपोर्टर सुखसागर मन्नेवार को दिया गया।समारोह के मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह दोस्त, कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर राजकिशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कामेश्वर पांडेय ने शाल, श्रीफल और दस हजार रुपए का चेक देकर मन्नेवार को सम्मानित किया।इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतीय पत्रकारिता की दिशा पर विचार गोष्ठी में अतिथियों ने अपने विचार रखे। लोक सदन के संपादक सुरेश चंद्र रोहरा ने सम्मान पत्र पढ़कर सुनाया। इसके पहले स्वर्गीय पत्रकार रमेश पासवान को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार और नगर निगम के एल्डरमैन सनम दास दीवान ने किया। प्रेस क्लब के सचिव मनोज ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी इंदु बहन, शिवशंकर अग्रवाल, श्रमिक नेता श्याम बिहारी बनाफर, साहित्यकार अंजना सिंह ठाकुर, कमल, अनूप पासवान समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

हत्या लूट और हिंसक वारदातों पर मंत्री लखन लाल बोले सरकार गंभीर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम

हत्या लूट और हिंसक वारदातों पर मंत्री लखन लाल बोले सरकार गंभीर, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए उठाए जाएंगे...

More Articles Like This

- Advertisement -