Thursday, February 12, 2026

पंप हाउस क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,युवक पर है अनेक अपराधिक मामले दर्ज

Must Read

नमस्ते कोरबा :- कोरबा के नव पदस्थ पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली मीटिंग में साफ तौर पर कह दिया था कि जिले में अपराधिक किस्म के लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए सभी थाना चौकियों के पुलिस अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. जिसके बाद से ही पुलिस अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से सख्ती से निपट रही है. 

मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंप हाउस निवासी आदतन गुंडा बदमाश हरिश राव नामक युवक का है, जिस पर सीएसईबी चौकी में 2016 से लेकर अब तक 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं, उक्त बदमाश आए दिन क्षेत्र के लोगों को डरा धमका कर मारपीट करते रहता है, 20 अगस्त को पुनः हरीश द्वारा पंप हाउस निवासी अमित चौहान के साथ मारपीट करते हुए धारदर तलवार लेकर उसे मारने के लिए उसके घर घुस गया और उसके साथ पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी,

अमित चौहान के रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी के द्वारा हरिश राव के खिलाफ विभिन्न धारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था, इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भागने की फिराक में जिस पर सीएसईबी चौकी प्रभारी नवल साव और उनकी टीम के द्वारा आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया, आरोपी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली भागने के फिराक में था पुलिस की टीम को देखने पर वह चलती ट्रेन से कूद गया जिसे काफी मशक्कत के बाद रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया,तत्पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू,नगर कोतवाल राजीव श्रीवास्तव, पुलिस के अन्य अधिकारी,कर्मचारियों की टीम के द्वारा हरीश राव का पंप हाउस और शहर में जुलूस निकालकर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,440SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार*

*बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी...

More Articles Like This

- Advertisement -